Realme ने भारतीय बाजार में Realme 14 Pro सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। यह 16 जनवरी को आधिकारिक रूप से पेश की जाएगी और यह फोन कई यूनिक फीचर्स के साथ आएगा। अगर आप एक स्टाइलिश और पावरफुल 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह सीरीज आपको चौंका सकती है।
Realme 14 Pro पहली बार मिलेगा कलर चेंजिंग बैक पैनल
Realme 14 Pro दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें कोल्ड-सेंसिटिव कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। इसे पर्ल व्हाइट वेरिएंट में शोकेस किया गया है, जो नॉर्डिक डिजाइन स्टूडियो वेलेउर के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है।
Redmi 14C 5G: सस्ता 5G फोन, धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च!
इंडिया एक्सक्लूसिव कलर्स
Realme ने खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए दो एक्सक्लूसिव कलर्स तैयार किए हैं—बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक। ये कलर्स भारतीय शहरों की ऐतिहासिक वास्तुकला से प्रेरित हैं, जिससे यह फोन न सिर्फ टेक्नोलॉजी बल्कि डिज़ाइन में भी खास बनता है।
स्लिम और कर्व्ड डिस्प्ले
फोन में 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 1.6mm बेजल्स के साथ क्वाड-कर्व डिस्प्ले मिलेगा। यह अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन हो सकता है। इसके अलावा, इसमें दुनिया का पहला ट्रिपल फ्लैश दिया जाएगा, जो कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटोग्राफी का अनुभव देगा।
कैमरा जो DSLR को टक्कर देगा!
Realme 14 Pro+ में दिया गया है:
- 50MP Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा (f/1.88 अपर्चर, OIS सपोर्ट)
- 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा
- 32MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा
इसके अलावा, यह 120X सुपर जूम सपोर्ट करने वाला पहला फोन होगा। इसमें 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जो 3X ऑप्टिकल जूम और 6X लॉसलेस जूम प्रदान करेगा।