Xiaomi सिर्फ स्मार्टफोन्स में ही नहीं, अब कारों की दुनिया में भी धूम मचाने आ गया है! हाल ही में कंपनी ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार सीरीज़ – Xiaomi YU7 को चीन में लॉन्च किया है। इसमें तीन वेरिएंट्स शामिल हैं – Standard, Pro और Max – और अब इनकी कीमतों और फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आ गई है।
कीमत और वेरिएंट्स:
अगर आप परफॉर्मेंस और लग्ज़री दोनों चाहते हैं, तो YU7 आपके लिए परफेक्ट है।
-
Standard वर्जन (Ultra-Long-Range RWD): ¥253,500 यानी करीब ₹30.26 लाख
-
Pro वर्जन (Ultra-Long-Range AWD): ¥279,900 यानी करीब ₹33.42 लाख
-
Max वर्जन (High-Performance AWD): ¥279,900 यानी करीब ₹33.41 लाख
कलर ऑप्शन:
स्टाइल के दीवानों के लिए Xiaomi YU7 को 9 जबरदस्त रंगों में पेश किया गया है – जैसे लावा ऑरेंज, बसाल्ट ग्रे, एमराल्ड ग्रीन, पर्ल व्हाइट, डॉन पिंक और भी कई यूनिक शेड्स!
बैटरी और रेंज – कमाल की तकनीक!
YU7 की सबसे बड़ी ताकत है इसकी बैटरी और जबरदस्त रेंज:
-
Standard मॉडल – 96.3 kWh बैटरी, 835 KM की दमदार रेंज
-
Pro मॉडल – 96.3 kWh बैटरी, 760 KM (AWD सपोर्ट)
-
Max मॉडल – 101.7 kWh बैटरी, 770 KM (AWD के साथ)
और सबसे मजेदार बात? 800V चार्जिंग टेक्नोलॉजी की बदौलत सिर्फ 12 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है! और तो और, 15 मिनट में 620 किमी तक दौड़ने की ताकत पा जाती है।
परफॉर्मेंस – रफ्तार के दीवाने हो जाएं तैयार!
YU7 में है HyperEngine V6s Plus, जो देता है:
-
690 PS की पावर,
-
528 NM टॉर्क,
-
और 0-100 km/h सिर्फ 3.23 सेकंड में!
टॉप स्पीड? 253 km/h – यानी स्पोर्ट्स कारों को सीधी टक्कर।
सेफ्टी – Xiaomi YU7 ने कोई कसर नहीं छोड़ी:
Xiaomi YU7 का सेफ्टी लेवल भी टॉप क्लास है:
-
Ultra-high-strength स्टील + एल्यूमीनियम हाइब्रिड स्ट्रक्चर
-
Bulletproof बैटरी कोटिंग – PVC से 10x ज्यादा मजबूत
-
50+ क्रैश टेस्ट पास, जिसमें 90 किमी/घंटा की रियर टक्कर शामिल है
-
बॉडी डाइमेंशन्स: 4999mm लंबी, 1996mm चौड़ी, 1600mm ऊँची, व्हीलबेस 3000mm
बंपर रिस्पॉन्स – 1 घंटे में 2.89 लाख प्री-ऑर्डर!
लॉन्च होते ही Xiaomi YU7 की डिमांड आसमान छूने लगी। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 1 घंटे में 2.89 लाख से ज़्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं।
Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro लॉन्च: अब एयर कंडीशनर भी हुआ ‘स्मार्ट’!