Seema Haider Viral Video : सीमा हैदर, जो हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं, इस बार एक और कारण से चर्चा में हैं। पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर सीमा को लेकर हर कोई कयास लगा रहा है कि वह फिर से मां बनने वाली हैं। उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें उन्होंने खुद इस बात के हिंट दिए हैं।
‘तारक मेहता’ के सोढ़ी अब दिखेंगे Bigg Boss 18 में?
छत पर खड़े होकर उगली बड़ी सच्चाई
वीडियो में सीमा, सचिन मीणा के साथ छत पर खड़ी नजर आ रही हैं। सीमा ने कुछ ऐसा कहा जिसने सभी को हैरान कर दिया। वह कहती हैं, “बेबी आने वाला है, सब दुआ करना कि लड़का हो।” हालांकि, बाद में वह अपनी बात बदलते हुए कहती हैं कि, “अंजली भाभी की दो लड़कियां हैं, अब एक राधा का भइया आ जाए।”
सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
सीमा के इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “हमें तो लगा आप अपने लिए बोल रही हो कि लड़का हो जाए।” वहीं, एक और यूजर ने मजाक में कहा, “सचिन, अब अपनी गुड न्यूज कब सुना रहे हो?”
क्या सच में सीमा हैं प्रेग्नेंट?
सीमा हैदर का वीडियो देखकर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में सीमा फिर से मां बनने वाली हैं? उनकी हालिया एक्टिविटीज और अस्पताल के चक्कर लगाने को देखकर कई लोगों को यकीन हो रहा है कि कुछ तो बड़ा होने वाला है। अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि सीमा कब इस बात की पुष्टि करेंगी।