Site icon raajshekhar.com

सीमा हैदर ने खोला पाकिस्तान का बड़ा राज, वीडियो में दिखाया महिलाओं का हाल

Latest Viral Video Of Seema Haider

Pakistan big secret revealed By Seema Haider : भारत आई सीमा हैदर का नाम अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कभी कुकिंग, कभी डांस, तो कभी मजेदार क्लिप्स से सीमा हैदर लगातार फैंस का मनोरंजन करती हैं।

लेकिन हाल ही में सीमा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में सीमा ने पाकिस्तान के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने वहां की महिलाओं की स्थिति को लेकर कुछ चौंकाने वाली बातें साझा की हैं।

तलाक की खबरों के बीच Gaurav Taneja और Ritu Rathee का प्यार वापस? जानिए सच्चाई!

 

सीमा का खुलासा: पाकिस्तान में महिलाओं के हालात

सीमा हैदर अपने इस नए वीडियो में अपने पति सचिन के साथ बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह पाकिस्तान में महिलाओं के जीवन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं।

सीमा ने बताया कि पाकिस्तान में महिलाओं को सिर्फ दो ही कामों के लिए रखा जाता है—बच्चे पैदा करना और घर का काम संभालना। ना वहां महिलाओं को फैशन की आजादी होती है, ना खुद को संवारने की। उन्होंने कहा कि अगर महिलाएं लिपस्टिक लगा लें, तो उनसे पूछा जाता है कि ये किसके लिए लगाई है। वहीं, भारत में अगर लिपस्टिक ना लगाई हो, तो उल्टा लोग ताना मारते हैं।

सीमा ने की भारत के रिवाजों की तारीफ

सीमा हैदर ने पाकिस्तान की तुलना में भारत के रिवाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां सुहागन महिलाएं सजी-धजी रहती हैं और यह एक खूबसूरत रिवाज है। सीमा ने खुद को सौभाग्यशाली बताया कि उन्हें इतना अच्छा परिवार और घर मिला है।

यूजर्स का रिएक्शन: लोगों ने जमकर किए कमेंट्स

सीमा के इस वीडियो पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आए हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी बातों पर यकीन करते हुए पाकिस्तान में महिलाओं के हालात पर सवाल उठाए, तो कुछ ने सीमा के खुलासे को झूठा बताया। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “हां, वहां ना तो आप फैशन कर पाती थीं और ना खाने को मिलता था, लेकिन पब्जी खेलने दिया जाता था।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “कम से कम झूठ तो ऐसा बोलो कि लोग यकीन कर लें।”

सीमा हैदर का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, और सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से आ रही हैं।

Exit mobile version