Site icon raajshekhar.com

अनिरुद्धाचार्य जी का बिग बॉस में जाना बना विवाद, ब्रजवासियों ने जताई नाराजगी

Aniruddhacharya Leaving vrindavan

Aniruddhacharya Leaving vrindavan : अनिरुद्धाचार्य जी का हाल ही में बिग बॉस 18 में शामिल होना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वह शो के प्रीमियर में ही नजर आए थे, लेकिन इसका असर वृंदावन के ब्रजवासियों पर पड़ा, जिन्होंने उनकी भागीदारी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

वृंदावन में पुतला जलाने का वीडियो वायरल

वृंदावन में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनिरुद्धाचार्य जी का पुतला जलाया जा रहा है। यह घटना बताती है कि ब्रजवासी उनके शो में जाने से बेहद नाखुश हैं।

ब्रजवासियों की नाराजगी के बाद अनिरुद्धाचार्य जी का दर्द छलका

ब्रजवासियों की नाराजगी को देखते हुए अनिरुद्धाचार्य जी का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दुख जताते हुए कह रहे हैं, “यदि ब्रजवासी चाहते हैं कि मैं यहां से चला जाऊं, तो मैं तुरंत जाने को तैयार हूं। मैं ब्रजवासियों के चरणों में पला-बढ़ा हूं और उनके कहने पर जाने को तैयार हूं।”

44 की उम्र में श्वेता तिवारी ने बिकिनी लुक से मचाई सनसनी, फैंस हुए दीवाने!

 

बिग बॉस में हंसी-मजाक, बाहर गंभीर विवाद

हालांकि अनिरुद्धाचार्य जी ने शो में मस्ती और हंसी-मजाक किया था, लेकिन शो से बाहर आने के बाद उन्हें इस फैसले के लिए कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। वृंदावन के लोगों ने उनके शो में शामिल होने पर आपत्ति जताई है।

अनिरुद्धाचार्य जी छोड़ सकते हैं वृंदावन?

ब्रजवासियों की नाराजगी के बाद अनिरुद्धाचार्य जी ने इशारा किया है कि वह वृंदावन छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनके इस बयान ने विवाद को और भी बढ़ा दिया है।

Exit mobile version