सिंगल चार्ज में 835KM दौड़ेगी Xiaomi YU7 की इलेक्ट्रिक कार! सिर्फ 12 मिनट में चार्ज, 3 सेकंड में 100km/h की रफ्तार!

Xiaomi सिर्फ स्मार्टफोन्स में ही नहीं, अब कारों की दुनिया में भी धूम मचाने आ गया है! हाल ही में कंपनी ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार सीरीज़ – Xiaomi YU7 को चीन में लॉन्च किया है। इसमें तीन वेरिएंट्स शामिल हैं – Standard, Pro और Max – और अब इनकी कीमतों और फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आ गई है।

कीमत और वेरिएंट्स:

अगर आप परफॉर्मेंस और लग्ज़री दोनों चाहते हैं, तो YU7 आपके लिए परफेक्ट है।

  • Standard वर्जन (Ultra-Long-Range RWD): ¥253,500 यानी करीब ₹30.26 लाख

  • Pro वर्जन (Ultra-Long-Range AWD): ¥279,900 यानी करीब ₹33.42 लाख

  • Max वर्जन (High-Performance AWD): ¥279,900 यानी करीब ₹33.41 लाख

कलर ऑप्शन:

स्टाइल के दीवानों के लिए Xiaomi YU7 को 9 जबरदस्त रंगों में पेश किया गया है – जैसे लावा ऑरेंज, बसाल्ट ग्रे, एमराल्ड ग्रीन, पर्ल व्हाइट, डॉन पिंक और भी कई यूनिक शेड्स!

बैटरी और रेंज – कमाल की तकनीक!

YU7 की सबसे बड़ी ताकत है इसकी बैटरी और जबरदस्त रेंज:

  • Standard मॉडल – 96.3 kWh बैटरी, 835 KM की दमदार रेंज

  • Pro मॉडल – 96.3 kWh बैटरी, 760 KM (AWD सपोर्ट)

  • Max मॉडल – 101.7 kWh बैटरी, 770 KM (AWD के साथ)

और सबसे मजेदार बात? 800V चार्जिंग टेक्नोलॉजी की बदौलत सिर्फ 12 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है! और तो और, 15 मिनट में 620 किमी तक दौड़ने की ताकत पा जाती है।

परफॉर्मेंस – रफ्तार के दीवाने हो जाएं तैयार!

YU7 में है HyperEngine V6s Plus, जो देता है:

  • 690 PS की पावर,

  • 528 NM टॉर्क,

  • और 0-100 km/h सिर्फ 3.23 सेकंड में!
    टॉप स्पीड? 253 km/h – यानी स्पोर्ट्स कारों को सीधी टक्कर।

सेफ्टी – Xiaomi YU7 ने कोई कसर नहीं छोड़ी:

Xiaomi YU7 का सेफ्टी लेवल भी टॉप क्लास है:

  • Ultra-high-strength स्टील + एल्यूमीनियम हाइब्रिड स्ट्रक्चर

  • Bulletproof बैटरी कोटिंग – PVC से 10x ज्यादा मजबूत

  • 50+ क्रैश टेस्ट पास, जिसमें 90 किमी/घंटा की रियर टक्कर शामिल है

  • बॉडी डाइमेंशन्स: 4999mm लंबी, 1996mm चौड़ी, 1600mm ऊँची, व्हीलबेस 3000mm

बंपर रिस्पॉन्स – 1 घंटे में 2.89 लाख प्री-ऑर्डर!

लॉन्च होते ही Xiaomi YU7 की डिमांड आसमान छूने लगी। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 1 घंटे में 2.89 लाख से ज़्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं।

Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro लॉन्च: अब एयर कंडीशनर भी हुआ ‘स्मार्ट’!

Leave a Comment