Site icon raajshekhar.com

Dinosaur Footprints :10 साल की बच्ची ने खोजे 22 करोड़ साल पुराने डायनासोर के पैरों के निशान! जानें पूरी कहानी

Dinosaur Footprints

Dinosaur Footprints : क्या आप सोच सकते हैं कि 22 करोड़ साल पुराने डायनासोर के पैरों के निशान आज भी कहीं छुपे हो सकते हैं? ऐसा ही कुछ हुआ जब यूनाइटेड किंगडम की 10 साल की टेगन जोन्स और उनकी मां क्लेयर ने साउथ वेल्स में समुद्र तट पर घूमते हुए डायनासोर के पैरों के निशान खोज निकाले। ये निशान न केवल उनके लिए बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी एक बड़ी खोज साबित हुए।

10 साल की बच्ची ने कैसे की इतनी बड़ी खोज?

टेगन जोन्स अपनी मां क्लेयर के साथ जीवाश्मों की खोज में निकली थीं। जब उन्हें चट्टानों पर कुछ अजीब निशान दिखे तो वे समझ नहीं पाईं कि उन्होंने क्या खोजा है। शुरुआत में उन्होंने सोचा कि ये निशान पहले ही खोजे जा चुके होंगे, लेकिन जब उन्होंने घर आकर इन निशानों की तस्‍वीरों को ऑनलाइन मौजूद तस्‍वीरों से मिलाया, तो वे हैरान रह गईं।

कैसे हुए निशान अलग?

टेगन और क्लेयर द्वारा खोजे गए निशान लाल रंग की चट्टानों पर थे, जबकि इससे पहले जो निशान पाए गए थे, वो भूरे रंग की चट्टानों पर थे। यहीं से उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने कुछ अनोखा और नया खोजा है।

अल-नीनो: क्या धरती पर फिर से आ सकती है 25 करोड़ साल पुरानी तबाही? रिसर्च का चौकाने वाला दावा!

 

कौन सा डायनासोर छोड़ गया ये निशान?

नेशनल म्यूजियम वेल्स ने इन निशानों की पुष्टि की और बताया कि ये 22 करोड़ साल पुराने हो सकते हैं। हालांकि, अब तक पक्के तौर पर यह पता नहीं चला है कि ये किस डायनासोर के निशान हैं, लेकिन माना जा रहा है कि ये शायद कैमेलोटिया डायनासोर के हो सकते हैं, जो एक लंबी गर्दन वाला शाकाहारी डायनासोर था।

 Dinosaur Footprints-अब क्या होगा?

टेगन और उनकी मां ने जिस तरह की खोज की है, वह साइंस और पेलियोन्टोलॉजी के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। इस खोज के बाद साइंटिस्ट अब इन निशानों पर और गहराई से रिसर्च करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि डायनासोर के इन निशानों के पीछे की पूरी कहानी क्या है।

Exit mobile version